Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली में जल्द लॉन्च हो सकती है महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana)। राज्य सरकार ने महिला समृद्धि योजना को शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की और इसके नियम व शर्तें तय करने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान ऐलान किया था कि 8 मार्च, महिला दिवस के दिन, दिल्ली की महिलाओं को इस योजना की पहली किश्त मिलेगी। ऐसे में इसका लाभ उठाने के लिए महिलाओं को इसकी जानकारी होना जरूरी है।
किन महिलाओं को मिलेगा महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana) का लाभ?
भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र के अनुसार, यह योजना सिर्फ गरीब महिलाओं के लिए होगी। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि इसमें कितनी सालाना आमदनी वाले परिवारों को शामिल किया जाएगा। मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे भाजपा शासित राज्यों में यह सीमा 2.50 लाख रुपये सालाना रखी गई है।

महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana) के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आपके पास ये दस्तावेज होने जरूरी हैं:
- आधार कार्ड – लगभग हर सरकारी योजना की तरह, इसमें भी आधार कार्ड अनिवार्य होगा।
- बैंक अकाउंट – योजना के तहत 2,500 रुपये सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजे जाएंगे, इसलिए बैंक खाता होना जरूरी है। साथ ही, यह आधार से लिंक होना चाहिए।
- आय प्रमाण पत्र – चूंकि यह योजना गरीब महिलाओं के लिए है, इसलिए पात्रता साबित करने के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ सकती है।
- राशन कार्ड – कई सरकारी योजनाओं में पात्रता की पुष्टि के लिए राशन कार्ड की आवश्यकता होती है, इसलिए यह भी जरूरी हो सकता है।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा महिला समृद्धि योजना (Mahila Samridhi Yojana) लाभ?
- इनकम टैक्स भरने वाली महिलाएं
- सरकारी नौकरी (स्थायी या अस्थायी) करने वाली महिलाएं
- पहले से किसी अन्य सरकारी पेंशन या वित्तीय सहायता पाने वाली महिलाएं
